कई बड़े शहरों में बिछा जाल
अमित राउत उर्फ संतोष ने किडनी का धंधा करने के लिए देश-विदेश का कोई कोना नहीं छोड़ा। दिल्ली, गुडगांव, नोएडा, जयपुर, अमृतसर, जालंधर, मेरठ, मुरादाबाद, कोलकता, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तो पुलिस की जानकारी में हैं और अब किडनी गिरोह की जद में देहरादून भी आ गया है। दिल्ली, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र में किडनी की खरीद-फरोख्त के मामले में अमित को तीन बार गिरफ्तार किया गया पर वह बेल पर छूट गया। गुडगांव में किडनी रैकेट चलाने के आरोप में मार्च 2013 को सीबीआई कोर्ट ने 7 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई पर बाद में सबूतों के अभाव में वह छूट गया। एक बार तो डॉ. हॉरर 20 लाख की घूस देकर जेल से फरार हो चुका है।