17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम
VIDEO: नशे में टल्ली थी पुलिसवाले की बेटी, फुटपाथ पर सो रहे शख्स पर चढ़ा दी कार
Play video

VIDEO: नशे में टल्ली थी पुलिसवाले की बेटी, फुटपाथ पर सो रहे शख्स पर चढ़ा दी कार

नशे में चूर युवती दोस्तों के साथ पार्टी करके आ रही थी, रास्ते में कार अनियंत्रित हो गई और उसने शख्स ने रौॆंद दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 23 Apr 2018, 5:36 PM IST

नई दिल्ली। हैदराबाद में इंजीनियरिंग की एक छात्रा ने फुटपाथ पर सो रहे एक शख्स पर कार चढ़ा दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना कुशईगुडा इलाके में उस समय हुई, जब 19 वर्षीय छात्रा देर रात पार्टी करने के बाद अपने तीन दोस्तों के साथ लौट रही थी और उसने कार पर से नियंत्रण खो गिया। कथित तौर पर वह नशे में थी। कार डिवाइडर को पार करते हुए सड़क के दूसरी ओर फुटपाथ पर जा पहुंची और वहां सो रहे शख्स को कुचल दिया।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
के. अशोक (30) जो मोची का काम करते थे, वह फुटपाथ पर सो रहे थे। वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सरकारी अस्पताल गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। यह घटना डीएई कॉलोनी में हुई। जब छात्रा और उसके तीनों दोस्त एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हैं।

आरोपी को बचाना चाह रही पुलिस
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस चारों को बचाने की कोशिश कर रही है क्योंकि स्कोडा कार से शख्स को कुचलने वाली छात्रा एक पुलिस अधिकारी की बेटी है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।