
नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir) के बारामूला ( Baramulla ) जिले में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता पर अपनी ही बेटी को मारने और कहरबाला वन क्षेत्र में शव को फेंकने का आरोप है।
आरोपी जावीद अहमद खान बारामूला ( father killed daughter in Baramulla ) के लारीदोरा इलाके में रहता था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी। लेकिन उसकी बेटी अपनी शादी से खुश नहीं थी। आए दिन दोनों के बीच इसे लेकर बहस होती रहती थी। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस बाजी हो रही थी।
जिसके बाद आरोप पिता ने गुस्से में अपनी ही बेटी को जंगल में ले गया और उसकी वहां हत्या कर दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चंदोसा पुलिस स्टेशन में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, लड़की के शव का पोस्टपार्ट करने के बाद उसे घर वालों को सौंप दिया गया।
Updated on:
30 Jul 2019, 8:28 PM IST
Published on:
30 Jul 2019, 8:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.