घटना पटौदी इलाके के ब्रजपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि मनीष नामक कपड़े का कारोबार करता था और यहां पूरे परिवार के साथ रहता था। गुरुवार सुबह दूधवाल दूध देने घर पहुंचा था। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने आवाज भी दिया फिर भी कोई रिस्पॉंस नहीं मिला। जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो दूध वाले ने पड़ोसी से इस बारे में बात की। पड़ोसी को शक हुआ तो उसने भी दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार, किसी तरह पड़ोसी दरवाजा खोल कर अंदर घुसा। लेकिन, अंदर का नजारा देख सबके पैरों तले जमीन खिसक गई।