10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी के सामने चार लोगों ने महिला के साथ किया गैंगरेप, फिर दोनों के साथ किया ऐसा काम

प्रेमी के सामने ही चार लोगों ने युवती के साथ गैंगरेप किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 4 Sep 2018, 5:02 PM IST

gang rape

प्रेमी के सामने चार लोगों ने महिला के साथ किया गैंगरेप, फिर दोनों के साथ किया ऐसा काम

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गढचिरौली में एक युवती के साथ चार लोगों ने बारी-बारी से रेप किया। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि वारदात के दौरान उसका प्रेमी भी वहां मौजूद था। फिलहाल, पुलिस ने चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला...

जानकारी के मुताबिक, 29 अगस्त को शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर चमोरशी तालुका के कृष्ण नगर गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी के साथ लालडोंगरी पहाड़ियों के पास घूमने गई थी। उसी दौरान चार लोग अचानक सामने आ गए। इसके बाद उन्होंने गाड़ी रोक दी। जब लड़का उनसे कुछ पूछता, चारों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद युवती को जबरन गाड़ी से नीचे उतारा। सभी आरोपी युवती को उठाकर पास के एक झाड़ी में ले गए। युवती का ब्वॉयफ्रेंड भी गिरते-गिरते वहां पहुंचा। इसके बाद चारों ने उसकी आंखों के सामने बारी-बारी से बलात्कार किया। युवक बार-बार रहम की भीख मांगता रहा। लेकिन, किसी ने उसकी एक न सुनी।

चार हजार रुपए भी लूटे

बलात्कार करने के बाद चारों आरोपियों ने एक बार फिर युवक से मारपीट की। इसके बाद उससे चार हजार रुपए भी लूट गए और फिर धमकी देते हुए सभी वहां से चलते बने। इसके बाद किसी तरह युवक ने अपनी प्रेमिका को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बिना देरी किए चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान निखिल मंडल, महादेव बराई, राजेश डकवा और स्वरूप मिस्त्री के तौर पर हुई है। ये सभी तालुका में कृष्ण नगर गांव के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।