3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौरी लंकेश मर्डर: हिंदू संगठन के नेता को SIT ने बनाया मुख्‍य आरोपी, 5 दिन की कस्टडी में भेजा

कर्नाटक पुलिस ने 5 महीने बाद गौरी लंकेश की हत्या मामले में पहली गिरफ्तारी की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 9 Mar 2018, 7:54 PM IST

Gauri Lankesh

Gauri lankesh Murder case

बेंगलुरु: वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में पुलिस को हाल ही में बड़ी कामयाबी हासिल हुई थी। पुलिस ने हत्या के करीब 5 महीने बाद आरोपी केटी नवीन कुमार को संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार किया गया था, लेकिन शुक्रवार को बेंगलुरू मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नवीन कुमार को मुख्य आरोपी करार दे दिया है और 5 दिन की एसआईटी कस्टडी में भेज दिया है।

पुलिस ने पूछताछ में जुटाई हैं कई अहम जानकारियां
केटी नवीन कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां जुटाई हैं। फिलहाल कोर्ट ने आरोपी को एसआईटी की कस्टडी में भेजा गया है। माना जा रहा है कि नवीन से की गई पूछताछ के आधार पर ही पुलिस आने वाले दिनों में इस केस में कई अहम खुलासे कर सकती है।

बेंगलुरु से हुई थी गिरफ्तारी
आपको बता दें कि आरोपी केटी नवीन कुमार की गिरफ्तारी बेंगलुरु के मैजिस्टिक इलाके में मुख्य बस टर्मिनल के पास से हुई थी। गिरफ्तारी के बाद शख्स को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे पुलिस की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम की कस्टडी में भेज दिया गया था।

गौरी को लेकर नवीन के मन में थी नफरत
गौरी लंकेश की हत्या का केस एसआईटी को सौंपा गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को ये जानकारी मिली है कि नवीन कुमार कई उग्र हिंदू संगठनों से जुड़ा हुआ था और वो पिछले काफी समय से गौरी लंकेश को लेकर उसके मन में नफरत भरी हुई थी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पुलिस सूत्रों का कहना है कि कई हिंदू संगठनों से संबंध रखने वाला नवीन कुमार हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर गौरी लंकेश के काफी नाराज था। हथियारों को लेकर वो कई बार मुंबई और पुणे आता-जाता रहता था।

CCTV कैमरों से हुई है नवीन की गिरफ्तारी
फिलाहल पुलिस इस केस से जुड़े अन्य पहलूओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में भी जुटी है कि नवीन कुमार ने गौरी लंकेश की सीधे हत्या की थी या फिर वो इस हत्याकांड में शामिल था। वैसे जानकारी मिली है कि नवीन कुमार ने आरोपियों और कई संगठनों के हथियार बेचे। पुलिस के मुताबिक गौरी लंकेश के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हत्यारों में से एक नवीन कुमार की तरह दिखता है।

बता दें, गौरी लंकेश कन्नड़ टैब्लॉइड "गौरी लंकेश पत्रिके" की संपादक थी। उनकी 5 सिंतबर 2017 को बैंगलुरू में गोली मारकर हत्या कर दी थी।