पुणे। देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया था, लेकिन कोर्ट के इस फैसले के बाद महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक समलैंगिक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने समलैंगिक पार्टनर पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित की हालत गंभीर है और वो अस्पताल में भर्ती है। आरोपी ने अपने गे पार्टनर पर चाकू से इसलिए हमला कर दिया, क्योंकि उसके पार्टनर ने यौन संबंध बनाने से मना कर दिया। बस इसी बात से गुस्से में आकर आरोपी ने उसे चाकू घोंप दिया।