8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद बोरे को नोच रहे थे कुछ कुत्ते, जब खोला गया तो खुली रह गई सबकी आंखे

बंद बोरे से मिली ऐसी चीज, जिसे देखकर सबके रोंगटे खड़े हो गए।
2 min read
Google source verification
dead body

बंद बोरे को नोच रहे थे कुछ कुत्ते, जब खोला गया तो खुली रह गई सबकी आंखे

नई दिल्ली। बिहार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राज्य के नालंद जिले में एक बंद बोरी को कुछ कुत्ते नोच रहे थे। जब लोगों ने उसे बोरे को खोला तो सबकी आंखे खुली रह गई। दरअसल, उस बोरी के अंदर एक युवती की लाश थी, जो पूरी तरह से क्षत-विक्षत थी। फिलहाल, इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।

यह है पूरा मामला...

जानकारी के मुताबिक, नालंदा के लहेरी थानाक्षेत्र स्थित बाजार समिति प्रांगण में गुरुवार की सुबह एक बोरे को कुछ कुत्ते नोच रहे थे। अचानक लोगों की उसपर नजर पड़ी तो सभी उस ओर दौड़ पड़े। लोगों ने जब बोरे को खोला तो सब सकते में पड़ गए। क्योंकि, उस बोरे में एक युवती की लाश पड़ी थी। डेड बॉडी को देखते ही लोग चिल्लाने लगे, जिसके बाद वहां सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, शव के कई टुकड़े किए गए थे और बोरे में बंद कर उसे यहां फेक दिया गया था।

दो टुकड़ों में था लड़की का शव

लहेरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बोरे से बाहर निकलवाया। युवती का आधा अंग शरीर से अलग-अलग कर दिया गया था। शव को देखते ही हर किसी के रोंगटें खड़े हो रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि उसके साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर डेड बॉडी को बोरे में रखकर फेक दिया गया। इधर, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस मृत लड़की के परिजन को ढूंढने में लगी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग