2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET परीक्षा में छात्राओं के उतरवा लिए गए इनरवियर, लगातार घूरने में लगे थे शिक्षक

एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि एग्जाम हॉल में निरीक्षक लगातार उसके सीने को घूर रहा था। छात्रा ने पुलिस में केस दर्ज करा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 12 May 2018, 8:46 AM IST

NEET Kerala

NEET Kerala

पलक्कड़। हाल ही में सीबीएसई के द्वारा पूरे देश में नीट की परीक्षा का आयोजन कराया गया था। सीबीएसई हर साल मेडिकल कोर्सेस में दाखिला लेने के लिए इस एग्जाम को कंडक्ट कराती है। पूरे देश में सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सख्ती इतनी ज्यादा थी कि केरल में तो चेकिंग के दौरान छात्राओं से उनकी ब्रा तक उतरवा ली गई और बिना इनरवियर के ही छात्राओं को परीक्षा हॉल में बैठने दिया गया।

केरल में छात्राओं की उतरवा ली इनरवियर
इस घटना को लेकर अब एक छात्रा ने परीक्षा निरीक्षक खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। छात्रा का आरोप है कि परीक्षा के दौरान जब उसने इनरवियर नहीं पहनी थी तो वहां ड्यूटी कर रहे शिक्षक ने कई बार उसे गलत तरीके से घूरा। छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि परीक्षा केंद्र पर एक निरीक्षक अनुचित तरीके से उसे घूर रहा था। ये घटन केरल के पलक्कड़ इलाके के लायंस स्कूल की है।

पेपर के दौरान छात्राओं को घूर रहा था शिक्षक, हुई FIR
छात्रा की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने बताया है कि आईपीसी की धारा 509 (शब्द, हाव-भाव, हरकत के जरिये महिला की मर्यादा भंग कर छेड़खानी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये घटना केरल के पलक्कड़ की है। छात्रा ने शिकायत में बताया है कि 6 मई को नीट की परीक्षा देने के लिए वो कोप्पा में स्थित लायंस स्कूल आयी थी। यहां जबरदस्त चेकिंग हो रही थी। छात्र छात्राओं से धातु वाली सभी चीजें परीक्षा हॉल से बाहर रखवाई जा रही थी। ऐसे में ब्रा में भी धातु वाले हुक लगे होने की वजह से सभी लड़कियों से उनकी इनरवियर उतरवा ली गई थी।

छात्रा बोली, कई बार पेपर से ढका था सीना
इसके बाद जब छात्रा परीक्षा हॉल में परीक्षा दे रही थी तो वहां ड्यूटी कर रहे एक शिक्षक ने कई बार उसे गलत तरीके से घूरा। छात्रा ने बताया है कि शिक्षक बार-बार उसी के पास आ रहा था और लगातार उसके सीने की तरफ घूर रहा था। छात्रा ने कई बार अपने सीने को पेपर से ढकने की कोशिश, जिस वजह से उसका एग्जाम भी ठीक से नहीं हो पाया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
छात्रा की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस परीक्षा में बैठने वाले अन्य छात्रों से भी बात करने की कोशिश कर रही है। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी तरूण कुमार ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस की शिकायत पर उन्होंने कहा, हम जांच कर रहे हैं और अगले सप्ताह तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है।