दक्षिण गोवा के पुलिस अधीक्षक अरविंद गवास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, 'हम मामले की जांच कर रहे हैं। अमरीका में पढ़ रही एक छात्रा समेत दो युवतियों ने प्रसिद्ध मंगेशी मंदिर के पुजारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। दोनों शिकायतें मंदिर समिति के पास जून में दर्ज कराई गई थीं। छेड़छाड़ के आरोपी पुजारी धनंजय भावे को औपचारिक रूप से समन जारी किया जाएगा।'