जेवर। क्षेत्र के दयानतपुर गांव में केवल प्रचार पाने के लिए पौत्र ने अपनी दादी की चोटी काट डाली। फिर शोर मचा दिया गया कि किसी रहस्यमय शक्ति ने चोटी काट दी है। हालांकि, कुछ ही देर में असलियत सामने आ गई। चोटी काटने वाले 11 साल के पौत्र को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया है। बता दें कि इस समय हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से रोजाना महिलाअों की चोटी कटने की खबरें आ रही हैं।