हमले में जवान का बेटा भी घायल, अहमदाबाद रेफर
हमले में बीएसएफ जवान का एक बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है। बीएसएफ जवान पर हमले का आरोप उनकी बेटी का वीडियो वायरल करने वाले शैलेश उर्फ सुनील के पिता दिनेशभाई छाबाभाई जादव, चाचा अरविंदभाई छाबाभाई जादव, दादा छाबाभाई चतुरभाई जादव, सचिन अरविंदभाई जादव, भावेश चिमनभाई जादव, कैलाशबेन अरविंदभाई जादव और शांताबेन चिमनभाई जादव पर लगा है। जवान की मौत के बाद ये सब भाग गए थे। केस के बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।