27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुग्राम: जज की पत्‍नी और बेटे की हत्‍या में नया खुलासा, ससुराल वालों ने महिलपाल से तोड़ लिया था नाता

गुरुग्राम पुलिस लाइन आवास पर महिपाल बहुम कम ही जाता था। पत्नी को पैसे के लिए टैक्सी चलाने की बात कर घर से गायब रहता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 17 Oct 2018, 7:52 AM IST

Mahipal

गुरुग्राम: जज की पत्‍नी और बेटे की हत्‍या में नया खुलासा, ससुराल वालों ने महिलपाल से तोड़ लिया था नाता

नई दिल्‍ली। गुरुग्राम के अतिरिक्ति सत्र एवं जिला न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी रितु व बेटे ध्रुव की नृशंस हत्‍या को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। इस मामले में नई बात ये है कि गोली चलाने वाला हेड कांस्टेबल महिपाल से उसके ससुराल वालों नेे नाता तोड़ लिया था। इसके पीछे भी वजह धर्म परिवर्तन ही माना जा रहा है। महिपाल के ससुराल वाले धर्म परिवर्तन की बात को लेकर नाराज चल रहे थे। साथ ही सुजाता नाम की महिला को गुरु मान लेने से भी वो लोग नाराज थे। ससुराल वालों को उसके चाल चलन पर शक हो गया था। यही कारण है कि ससुराल वालों ने उससे सारे रिश्‍ते तोड़ लिए थे।

गनर की हरकत से परेशान थे ससुराल वाले
11 अगस्त, 2015 को जब महिपाल के गांव भुगांरका में धर्म परिवर्तन को लेकर काउंसलिंग शिविर में ग्रामीणों ने हंगामा किया था। इसके बावजूद महिपाल ने अपने गुरु इंद्रराज सिंह के समक्ष धर्म परिवर्तन कर सुजाता नाम की एक महिला को गुरु मां मान लिया था। इस बात को लेकर ससुराल वाले कई आशंकाओं से घिर गए थे। इसका माकूल जवाब महिपाल से नहीं मिलने पर कलह रहने लगा था। इससे तंग आकर ससुराल वालों ने महिपाल से नाता तोड़ लिया था।

SIT जांच में खुला पत्‍नी को धोखा देने का राज
इस हत्‍याकांड की जांच को लेकर गठित एसआइटी के अधिकारियों ने महिपाल की ससुराल रोजका में उसकी पत्नी मीनू व ससुराल के लोगों से बंद कमरे में पूछताछ की। इसके बाद रिश्ते टूटने का यह राज सामने आया है। पुलिस के अनुसार गुरुग्राम पुलिस लाइन में जहां पर महिपाल का आवास था। वहां वह कम ही जाता था। पत्नी को अतिरिक्त आय की बात कहकर वह टैक्सी चलाने के लिए घर से अक्सर गायब रहता था।

अधिकारियों से आंख नहीं मिला पा रहा है महिपाल
इस मामले में गुरुग्राम व दिल्ली में रहने वाले उसके पांच दोस्तों से पूछताछ में पता चला है कि काउंसलिंग शिविर के लिए हिमाचल, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले धर्म गुरुओं को वह टैक्सी में बैठाकर बैठकों में ले जाता था। जांच टीम के निशाने पर सुजाता व फेसबुक पर महिपाल का म्युचुअल मित्र सागर पाठक भी है। सागर पाठक फेसबुक पर उसका ऐसा मित्र है, जिसने घटना से एक दिन पहले महिपाल द्वारा फेसबुक पर किए गए पोस्ट को सबसे पहले लाइक किया था। सागर, ईसाई समुदाय के एक ऐसे ग्रुप से जुड़ा है जिसके 11,91,781 सदस्य हैं। सागर ने फेसबुक पर अपना पता गंगोह सहारनपुर उत्तर प्रदेश लिखा है। महिपाल ने घटना के बाद से कुछ नहीं खाया है। वो सवालों के जबाव भी सिर को हिलाकर ही दे रहा है। न तो वह किसी अधिकारी से आंख मिला रहा है और न ही किसी से बात कर रहा है।