6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुग्राम में दरिंदगी, शेयरिंग ऑटो में गर्भवती महिला से गैंगरेप

गुरुग्राम में ऑटो ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक गर्भवती महिला का गैंगरेप किया है।
2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

May 27, 2018

pregnant woman

गुरुग्राम में दरिंदगी, शेयरिंग ऑटो में गर्भवती महिला से गैंगरेप

नई दिल्ली। साइबर सिटी गुरुग्राम एकबार फिर दागदार हुई है। यहां एक गर्भवती महिला के साथ दिल दहला देने वाली दरिंदगी की घटना सामने आई है। डॉक्टर से पास से जांच कराकर लौट रही महिला से ऑटो ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है।

घटना के 4 दिन बाद एफआईआर

जानकारी के मुताबिक घटना गुरुग्राम के मानेसर इलाके की है। पुलिस ने बताया कि महिला के साथ इस दरिंदगी को 21 मई के दिन अंजाम दिया गया था। अपमान के डर से महिला ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की। लेकिन घटना के चार दिन बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ऑटो ड्राइवर और उसके साथियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: 2 मिनट में जानिए देश के सबसे हाईटेक एक्सप्रेस-वे की खास बातें

महिला के गर्भ को नुकसान नहीं

पुलिस ने आरोपियों को जो हुलिया बताया था पुलिस अब उस आधार पर तलाश कर रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। शिकायत के बाद महिला के मेडिकल जांच में गैंगरेप की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने बताया इस वारदात की वजह से महिला के गर्भ को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

शेयरिंग ऑटो में हुआ गैंगरेप

जानकारी के मुताबित यहां 6 महीने की गर्भवती महिला नियमित जांच कराकर पति के साथ साइकिल पर बैठ घर जा रही थी। कुछ दूर चलने के बाद उसके पेट में दर्द हुआ। इसके बाद पति ने उसे ऑटो से घर जाने के लिए कहा। महिला पास में खड़े एक शेयरिंग ऑटो में बैठ गई, जिसमें पहले से दो युवक पैठे हुए थे। महिला ने बताया कि कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने उसे पीने को पानी दिया, जिससे वह बेहोश हो गई और उसके बाद तीनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।