10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी

घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 12 Sep 2018, 9:37 AM IST

Murder

दिल्ली: हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक हेड कॉन्स्टेबल की हत्या कर दी गई है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र की है। खबरों के मुताबिक मंगलवार रात करीब 11 बजे अज्ञात लोगों ने कॉन्स्टेबल पर गोली मारकर हत्या कर दी, घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

VIDEO : 25 दिन तक आगे-आगे चोर पीछे-पीछे पुलिस, फिर जो हुआ आप भी जानकर रह जाएंगे दंग

घर के पास ही मारी गोली
घटना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर थानाक्षेत्र की है। मृतक राम अवतार हेड कॉन्स्टेबल थे और शक्ति विहार में रहते थे। घर का सामान लेने के लिए वह रात को घर से निकले थे, तभी अज्ञात लोगों ने उनपर गोली चला दी। उनके परिवार का कहना है कि राम अवतार शाम के समय घर के पास ही सामान लेने गए थे, इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। जख्मी हालत में राव अवतार को निकटवर्ती अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा जा रहा है कि अस्पताल पहुंंचने से पहले ही कॉन्सटेबल राम अवतर की मौत हो गई थी। डॉक्टर्स ने ब्रॉट डेड ( मृत लाना) घोषित किया।

पुलिस को आपसी रंजिश का शक
राम अवतार दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने में तैनात थे, 2003 में वह दिल्ली पुलिस से जुड़े थे। आवास उनका जैतपुर थाना क्षेत्र के शक्ति विहार में है। मंगलवार को दफ्तर से घर लौटने के बाद वह सर्विस रिवॉल्वर रख और वर्दी उतारने के बाद बाहर गए। घर से करीब पचास मीटर की दूरी पर उन्हें गोली मार दी गई। पुलिक को शक है कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश के चलते की गई है। हालांकि अभी मामले की जांच चल रही है। इलाके में कोई सीसीटीवी नहीं लगा हुआ है। ऐसे में पुलिस के सामने चुनौती है कि पुलिस इस कत्ल के केस को कैसे सुलझाती है।