नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम में रफ्तार का कहर दिखा। रविवार देर रात गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर एक तेज गति कार ने दो पैदल यात्रियों रौंद दिया । दोनों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कार का ड्राइवर भी घायल है।उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।