जब पीड़ित लड़की ने इस बात की जानकारी अपने भाई को दी, तो वह तुरंत उसके ससुराल पहुंच गया। लेकिन, जैसे ही वह ससुराल पहुंचा तो लड़के पक्ष ने उसपर हमला कर दिया और उसकी गाड़ी में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। दोनों किसी तरह वहां से भाग निकले और पुलिस के पास पहुंचे। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत थाने में की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने लड़के वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। फिलहाल, मामले की छानबीन की जा रही है और लड़के को पुलिस ढूंढने में लगी है। वहीं, इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार के घर में मातम पसरा हुआ है।