26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले पति ने अपनी आखों के सामने दूसरे शख्स से पत्नी के बनावाए संबंध, फिर बोला ऐसी बात…

एक पति ने अपनी पत्नी के साथ घिनौना काम किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 27 Aug 2018, 2:33 PM IST

rape

पहले पति ने अपनी आखों के सामने दूसरे शख्स से पत्नी के बनावाए संबंध, फिर बोला ऐसी बात...

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे में एक ऐसे मामले का खुलासा हुआ है, जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। घटना मार्च की है, लेकिन पुलिस ने अब इसका खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, होली में एक पति ने अपनी पत्नी का किसी और मर्द से जबरने संबंध बनवाए। इतना ही नहीं धमकी दी कि अगर उसने किसी के सामने इस घटना का जिक्र किया तो अंजाम काफी बुरा होगा। हालांकि, इस वक्त मामला शांत हो गया, लेकिन अब इस कांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

पति के शह पर हुआ महिला का दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की उम्र 17 साल है और नाबालिग में ही उसके घरवालों ने उसकी शादी कर दी थी। दोनों साथ ठाणे में रहते थे। पीड़िता की मां ने बताया कि होली के दिन उसका पति अपने किसी रिश्तेदार के यहां बदलापुर लेकर गया था। दोनों साथ थे। जब वे अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचे तो एक शख्स अचानक वहां आ गया। इसके बाद महिला के पति के शह पर उस युवक ने पीड़िता महिला का मुंह रूमाल से बांधा दिया। इसके बाद पति के सामने ही शख्स ने महिला का रेप किया। उसके बाद पति ने महिला को धमकी दी कि अगर इस मामले के बारे में किसी को जानकारी को दी तो परिणाम सही नहीं होगा। इसके बाद दोनों साथ वापस आ गए।

महिला ने मां को बताई सारी सच्चाई

कुछ दिन तक महिला शांत रही। इसके बाद जब महिला की उसकी मां से मुलाकात हुई तो उसने सारी सच्चाई बताई। पीड़िता की मां ने जैसे ही सच्चाई सुनी, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और उसे थाने लेकर पहुंच गई। ठाणे पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी पति और दुष्कर्म करनेवाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि चूंकि पीड़ित नाबालिग है, इसलिए पोक्सो एक्ट के तह भी मामला दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं पुलिस प्रवक्ता का यह भी कहना है कि जिन लोगों ने नाबालिग का विवाह करवाया, उनके खिलाफ भी बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।