9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी के शव को बक्सा में रखकर साइकिल पर ले जा रहा था पति, खून के रिसाव से खुल गया राज

दरअसल कंजपुरा कस्बा में रविवार को एक शख्स साइकिल पर संदूक लेकर जा रहा था। इसी दौरान इसका खुलासा हो गया।  

2 min read
Google source verification
Husband killed wife

पत्नी के शव को बक्सा में रखकर साइकिल पर ले जा रहा था पति, खून के रिसाव से खुल गया राज

करनाल: कंजपुरा में एक सनकी पति ने पत्‍‌नी की हत्या कर शव को संदूक में डालकर ठिकाने लगाने ले रहा था। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था । जिसको लेकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। दरअसल कंजपुरा कस्बा में रविवार को एक शख्स साइकिल पर संदूक लेकर जा रहा था। उससे खून रिस रहा था। लोगों ने जब खून रिसता देखा तो उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन वह व्यक्ति संदूक वहीं छोड़ फरार हो गया। बाद में जब संदूक खोला गया तो उसमें महिला का शव निकला था। जिसे देखकर लोग हैरान हो गए। तत्काल लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

बताया जा रहा है कि आरोपि मंगल सोरेन की शादी आयशा खान के साथ चार साल पहले हुई थी। दोनों कुंजपुरा में रह रहा था। इनके बच्चे नहीं थे । इसको लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। हालांकि दोनों ने एक बच्ची को गोद ले लिया था। लेकिन कुछ समय से पति मंगल सोरेन अपनी पत्नी के चरित्र पर शक कर रहा था। मंगल सोरेन इसको लेकर पत्नी को मारता भी था। दोनों के बीच कई काफी विवाद होता रहता था। और पिछले दिनों भी दोनों के बीच इसी को लेकर बहस शुरू हुई। जिसके बाद पति सोरेन ने पत्नी को धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मामले की कर रही जांच

आरोपी शव को छुपाने के लिए संदूक में रखकर शहर से बाहर जंगल में फेंकने जा रहा था । इसी दौरान लोगों की नजर इस पर पड़ी और मामले का पर्दाफाश हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपित को भी हिरासत में ले लिया।