10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहन के सामने ही पति ने उठाया यह कदम, पत्नी के साथ कर दिया इतना बड़ा कांड

एक पति ने अपनी पत्नी के साथ काफी खौफनाक काम कर दिया।

2 min read
Google source verification
murder

बहन के सामने ही पति ने उठाया यह कदम, पत्नी के साथ कर दिया इतना बड़ा कांड

नई दिल्ली। हरियाणा के पानीपत में एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के वक्त मृतका की बहन भी मौके पर मौजूद थी। इतना ही नहीं इस संगीन वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से चलता बना।

यह है पूरा मामला...

मृतका की छोटी बहन राजेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह परिवार के सभी सदस्य गांव में किसी के यहां शोक सभा में गए हुए थे। उसकी बहन मुन्नी देवी (55) घर पर अकेली थी, जबकि उसका जेठ सुरेश किसी काम से बाहर चला गया था। वह घर में गोबर डालने के लिए चली गई। उसने बताया कि जब वह घर लौटी तो आरोपित सुरेश उसकी बहन मुन्नी से मारपीट कर रहा था। मामला इतना बिगड़ गया कि आरोपित सुरेश ने मुन्नी पर हैंडपंप के हैंडल से लगातार तीन-चार वार किए। उसने बीच-बचाव किया तो आरोपित उसको भी धमकाते हुए फरार हो गया। उसने तुरंत पड़ोसियों को इस बात की सूचना दी। जब तक परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो मुन्नी दम तोड़ चुकी थी।

नशे में धुत रहता था पति

राजेश ने बताया कि आरोपी सुरेश हमेशा नशे में धुत रहता है। उसकी पत्नी मुन्नी देवी पांच-छह दिन पहले ही मायके से लौटी थी। उसने बताया कि वह पति के साथ विवाद के चलते ही मायके चली गई थी। लौटकर आई तो दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और सुरेश ने उसकी हत्या कर दी। वहीं, गांव के कुछ लोग आरोपित पति की ओर से महिला पर किसी तरह का शक होने की चर्चा कर रहे थे, जबकि पुलिस और परिजनों ने ऐसी किसी बात से इनकार कर दिया। इधर, पुलिस ने राजेश की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे परिवार में तनाव बना हुआ है।