27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैदराबाद में दिनदहाड़े बीच सड़क पर खौफनाक वारदात, पुलिस के सामने एक शख्स कुल्हाड़ी से काटा

पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की पहचान 38 वर्षीय रमेश गौड़ के रूप में की है। वह पिछले साल महेश गौड़ नाम के आदमी की हत्या का मुख्य आरोपी था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 26 Sep 2018, 7:59 PM IST

d

हैदराबाद में दिनदहाड़े बीच सड़क पर खौफनाक वारदात, पुलिस के सामने एक शख्स कुल्हाड़ी से काटा

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बुधवार को एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के दौरान पुलिसकर्मी भी पास में मौजूद थे, लेकिन वे भी कथित रूप से तमाशबीन बने रहे। दो लोगों ने कुल्हाड़ी लेकर पीवीएनआर एक्सप्रेस-वे के नीचे अट्टापुर सड़क पर पीड़ित व्यक्ति का पीछा किया और दहशतजदा लोगों के सामने उसकी हत्या कर दी। एक हमलावर ने लगातार पीड़ित पर तब तक हमला किया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

हत्या के मामले में आरोपी था मृतक

पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की पहचान 38 वर्षीय रमेश गौड़ के रूप में की है। वह पिछले साल महेश गौड़ नाम के आदमी की हत्या का मुख्य आरोपी था। महेश के पिता कृष्णा गौड़ और चाचा लक्ष्मण गौड़ ने अपने बेटे की हत्या का बदला रमेश की मौत से लिया जब वह हत्या मामले में अदालत में पेश होने के बाद घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी पास में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने आरोपियों को रोकने के लिए कुछ नहीं किया। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि वे अपने डंडे लेने गए थे।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

सोशल मीडिया पर जारी हुए एक वीडियो में इस पूरी घटना के दौरान पुलिस गश्त वाहन को भी घटनास्थल से गुजरते हुए देखा जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि यह वाहन कुछ दूर आगे जाकर सड़क किनारे रूक गया था। वीडियो में एक हत्यारे को रमेश की हत्या के बाद अपनी कमीज के बटन लगाते हुए देखा जा रहा है और इसके बाद वह अपना हाथ उठाकर जीत का इशारा करता है। पुलिस ने आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि रमेश ने पिछले साल दिसंबर में तीन व्यक्तियों की मदद से महेश की नृशंस रूप से हत्या की थी। ऐसा माना जा रहा है कि महेश की नजदीकियां रमेश की प्रेमिका से काफी बढ़ गईं थीं और इसी कारण रमेश ने महेश की हत्या की।