दिल्ली हाईकोर्ट के वकील करण शंकर मणि ने बताया कि जमीन बेच दी जाने की सूचना मिलने पर हमलोग परिवार समेत अपने गांव दरियापुर कफेन आए। जिसके बाद मामले की जानकारी डीएम, एसपी, सीओ सहित तमाम संबंधित अधिकारियों को दी। इस घटना के सन्दर्भ में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। लेकिन भू-माफियाओं पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।