पुलिस के मुताबिक, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पटना के मेगा पैलेस होटल में अवैध काम चल रहा है। सूचना के आधार पर पटना एसपी वर्मा रोड पर स्थित मेगा पैलेस होटल में छापेमारी की कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान उन्हें वहां से 5 लड़के और 5 लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया। वहीं, एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि सभी संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पकड़े गए लोगों का सत्यापन कराया जा रहा है।