अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार अमझेरा निवासी अनाज व्यापारी प्रशांत ओमप्रकाश खंडेलवाल के वेयरहाउस से शनिवार रविवार रात्रि में सोयाबीन से भरी खड़ी ट्रैक्टर ट्राली अज्ञात चोर चुरा कर ले गए, जिसकी कीमत ट्रैक्टर ट्रॉली सहित करीब 6 से 7 लाख बताई जा रही है। वहीं एक अन्य मामले में अमझेरा के ही हरदम लाला श्री हनुमान मंदिर से अज्ञात बदमाशों द्वारा 3 बड़े चंदन के पेड़ काट कर ले गए। इसके अलावा क्षेत्र में अमझेरा के समीप ग्राम राजपुरा से भी श्री हनुमान मंदिर से एक चंदन का पेड़ अज्ञात बदमाश काटकर चुरा ले गए।