29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INS Vikrant Theft Case: NIA की बड़ी कार्रवाई, शिपयार्ड में सेंध लगाने के आरोप में बिहार से दो गिफ्तार

INS Vikrant theft case: NIA ने बिहार से दो लोगों को किया गिरफ्तार पिछले साल सितंबर में INS विक्रांत में हुई थी चोरी चार Hard Disk और RAM की हुई थी चोरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 10 Jun 2020, 4:21 PM IST

INS Vikrant theft case: NIA arrested two persons from Bihar

INS विक्रांत चोरी केस में बिहार से दो लोग गिरफ्तार।

नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस ( coronavirus ) संकट के बीच बड़ी खबर बिहार ( Bihar ) से आ रही है। INS विक्रांत ( INS Vikrant ) चोरी केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) को बड़ी कामयाबी मिली है। NIA ने INS विक्रांत की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में बिहार ( NIA Arrested Two People From Bihar ) से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, दोनों से पूछताछ की जा रही है।

संवेदनशील डेटा हुई थी चोरी

दरअसल, INS विक्रांत के शिपयार्ड ( Shipyard ) में सेंध लगा कर बेहद संवेदनशील डेटा से संबंधित चार Hard Disk समेत कई अन्य उपकरणों की चोरी हुई थी। इस केस की जांच की जिममेदारी NIA को सौंपी गई थी। मामले की छानबीन कर रहे NIA की टीम ने दो आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है। NIA के मुताबिक, पकड़े गए दोनों लोग करीब दो साल पहले INS विक्रांत पर पेटिंग की नौकरी कर रहे थे। फिलहाल, दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही चोरी से संबंधित जानकारियां सामने आ सकती है। हालांकि, NIA ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से अभी इनकार किया है। NIA का कहना है कि पूछताछ के बाद ही कोई जानकारी दी जा सकती है।

चार हजार लोगों करते हैं काम

शिपयार्ड पर तकरीबन चार हजार लोग काम करते हैं। पिछले साल सितंबर महीने में CCL की ओर से चोरी को लेकर केरल पुलिस ( Kerala ) में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में इसकी जांच करने की जम्मेदारी NIA को दी गई थी। इस घटना को लेकर सुरक्षा में खामी भी सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, INS विक्रांत से कुछ कम्प्यूटर हार्डवेयर चुरा लिए गए थे। इसके निर्माण में लगे कम्प्यूटरों को जब नष्ट किया जा रहा था, तो चार हार्ड डिस्क, RAM और प्रोसेसर कथित तौर पर चोरी हो गए थे। इस मामले में 1200 से ज्यादा लोगों के फिंगरप्रिंट लिए गए थे। इतना ही नहीं NIA ने घोषणा की थी कि इस चोरी के बारे में जो जानकारी देगा, उसे पांच लाख रुपए इनाम दिए जाएंगे।