3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीनगर और अवंतीपोरा हवाई ठिकानों पर आतंकी हमले की चेतावनी, खुफिया एजेंसियों ने जारी की हाई अलर्ट

खुफिया सूचना के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश आतंकी सैन्‍य व हवाई ठिकानों पर हमलों के लिए बदल सकते हैं तरीका इस बार आतंकी हमलों के लिए वाहनों का नहीं करेंगे इस्‍तेमाल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 17 May 2019, 10:55 AM IST

alert

श्रीनगर और अवंतीपोरा हवाई ठिकानों पर आतंकी हमले की चेतावनी, खुफिया एजेंसियों ने जारी की हाई एलर्ट

नई दिल्‍ली। शुक्रवार को खुफिया एजेंसियों ने जम्‍मू-कश्‍मीर के श्रीनगर और अवंतीपोरा हवाई ठिकानों पर आतंकी हमलों की आशंका जताई है। खुफिया जानकारी के मुताबिक आतंकी इन जगहों पर हवाई हमले को अंजाम दे सकते हैं। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही सुरक्षाबलों को अलर्ट मोड में रखा गया है।

इस बार आतंकी बदल सकते हैं अपना तरीका

जानकारी के मुताबिक पिछले महीने से जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद फिर से सुरक्षा बलों पर हमला करने की योजना बना रहा है। खुफिया एजेंसियों की इस सूचना को घाटी में सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए आतंकवादी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले संभावित मोडस ऑपरेंडी के संदर्भ में ताजा चेतावनी माना जा रहा है। बताया गया है कि आतंकवादी इस बार वाहन का उपयोग नहीं करेगा जैसा कि 14 फरवरी के पुलवामा हमले के दौरान किया गया था लेकिन आईईडी का उपयोग हवाई ठिकानों व रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव: आखिरी चरण के मतदान के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 59 सीटों पर 19 मई को मतदान

डार ने किया था आईईडी का इस्‍तेमाल

बता दें कि 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद ऑपरेटिव आदिल अहमद डार ने अपने आईडी से भरे वाहन को सीआरपीएफ के काफिले में घुसा दिया था। इस आतंकी हमले में कम से कम 40 सैनिकों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी को एलओसी के पार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी संगठनों के प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे।

कमल हासन हिंदू आतंकवाद पर अपने बयान से मुकरे, कहा- मीडिया ने मुझे एंटी हिंदू बताया