जलगांव : महाराष्ट्र के जलगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तीन नाबालिग दलित बच्चों को गांव के तालाब में तैरने को लेकर कुछ दबंगों ने पिटाई की और उन्हें नंगाकर पूरे गांव में घुमाया। हालांकि यह घटना 10 जून की बताई जाती है, लेकिन गुरुवार को इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।