दरअसल पुलिस रुटीन चेकिंग कर रही थी। तभी सेक्टर-62 के बैंक ऑफ इंडिया चौराहे पर वाहन चेकिंग के दोरान एक ऑटो के कागजात नहीं होने पर पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आ गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की पहचान निहाल उर्फ निखिल, राजा उर्फ राज सिंह ठाकुर, दीपक, रनजीत, सुमित, हासिम, मनोज और हजरत के रुप में हुई है,ये सब ऑटो चलाते है, लेकिन इनका असली धंधा यात्रियों को ऑटो में बैठा कर उन्हे बेहोश कर लूटपाट करने का है।