15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई के पीठ पीछे ही चल रहा था देवर – भाभी का इश्क उसके बाद नदी में तैरती मिली लाश ने उड़ाए सबके होश

अवैध संबंधो के कारण हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। देवर का अपनी ही भाभी के साथ...
2 min read
Google source verification
crime

भाई के पीठ पीछे ही चल रहा था देवर - भाभी का इश्क उसके बाद नदी में तैरती मिली लाश ने उड़ाए सबके होश

धमतरी. छत्तीसगढ़ में अवैध संबंधो के कारण हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। देवर का अपनी ही भाभी के साथ नाजायज संबंध थे। एक दिन अचानक महिला युवक को पोल खोलने की धमकी देने लगी। जिसके बाद आरोपी ने इस खौफनाक काम को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

रतिलाल ध्रुव ने पिछले 18 मई को सिहावा थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी की लाश बालक नदी में तैरते हुए मिली है। पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। थाना प्रभारी अपने मातहात पुलिस अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला सिर्फ पेटीकोट पहनी हुई थी। उसकी साड़ी नहीं मिली। इससे संदेह हुआ कि कही उसकी हत्या तो नहीं कर दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रतीलाल ने जागेश्वरी का संबंध अपने कथित भाई राजकुमार ध्रुव से बताते हुए संदेह व्यक्त किया कि उसी ने हत्या की होगी। यह क्यू मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

हत्या का कारण

पुलिस ने बताया कि विगत 18 मई को जागेश्वरी बाई अपने देवर राजकुमार के नए घर में गई। वहां दोनों ने पहले खूब शराब पी। नशा जब ज्यादा चढ़ गया, तो जागेश्वरी ने कहा कि उनके बीच जो अवैध संबंध है, इसकी जानकारी अपने पति समेत अन्य लोगों को दे देगी। इससे राजकुमार डर गया और उसने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साड़ी को निकाल लिया। लाश को घसीटते हुए नदी में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के घर से जली हुई साड़ी का साक्ष्य भी बरामद किया है।

रिश्ते से भाभी ने जब ये कहा कि वह उसके साथ अपने अवैध संबंधों की पोल खोल देगी, तो देवर राजकुमार ध्रुव (30) डर गया और जागेश्वरी ध्रुव (30) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को बालका नदी में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग