7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध संबंधों के शक में ग्रामीणों ने महिला व पुरुष को पेड़ से बांधकर पीटा

वीडियो बुधवार को वायरल होने के बाद हरकत आई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 13 Jun 2018, 11:00 PM IST

crime case

अवैध संबंधों के शक में ग्रामीणों ने महिला व पुरुष को पेड़ से बांधकर पीटा

कुशीनगर. जिले के रामकोला थाने के गांव खोटही में ग्रामीणों ने एक महिला व पुरुष को पेड़ में बांध कर जमकर पिटाई की है। अवैध सम्बंधों के शक में की पिटाई का वीडियो बुधवार को वायरल होने के बाद हरकत आई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कच्ची शराब बनाने व बेचने का काम खोटही गांव के तमाम घरों में होता है।

गांव का ही एक व्यक्ति अक्सर शराब पीने के लिए एक अड्डे पर जाया करता था। मंगलवार की शाम को जब यह व्यक्ति रोज की भांति शराब पीने के लिए गया तो कुछ लोगों ने इस व्यक्ति और एक दलित महिला को पकड़ लिया। अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए दोनों को एक पेड़ से बांध दिया और समूह बना कर महिला और पुरुष की पिटाई करने लगे।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची खोटही चौकी की पुलिस ने दोनों को बंधनमुक्त करा दिया। परंतु आज बुधवार को पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एकबार फिर हरकत में आ गई और पिटाई करने वालों पर केस दर्ज कर लिया है।