9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता पर गिरी गाज, इतने लाख का गबन का आरोप, केस दर्ज

जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता लाखों रुपये का गबन कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 18 Jul 2018, 2:47 PM IST

bjp

जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता पर गिरी गाज, इतने लाख का गबन का आरोप, केस दर्ज

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सरकार गिरने के बाद भाजपा के लिए पहली बार यहां से बुरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि पार्टी के एक नेता का नाम भ्रष्टाचार में सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस ने भाजपा नेता प्रदीप सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। इन पर लाखों रुपये का गबन का आरोप लगा है।

भाजपा नेता समेत तीन लोग भ्रष्टाचार में शामिल

विजिलेंस टीम के मुताबिक, आरोपियों में पूर्व इंचार्ज हेडमास्टर और निजी ठेकेदार भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि विजिलेंस को भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। जांच के बाद प्रदीप सिंह के अलावा धारियां मिडिल स्कूल के पूर्व इंचार्ज हेडमास्टर जान मोहम्मद और निजी ठेकेदार हाजी खुशी मोहम्मद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। थुरू रियासी के रहने वाले हाजी नजीर ने विजिलेंस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत अपर कुंड मिडिल स्कूल की इमारत बनाई जानी थी। इस इमारत का पूरा पैसा इन लोगों ने निकाल लिया। जमीनी स्तर पर सिर्फ प्लंथ स्तर का ही काम हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जो भी काम हुआ, उसमें भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

लाखों का हुआ गबन

वहीं, विजिलेंस की टीम ने जांच में पाया कि तीन अतिरिक्त कमरे बनाने के लिए सात लाख 45 हजार रुपये मंजूर हुए थे। प्रदीप सिंह ने इंचार्ज हेडमास्टर के खाते में 3,80,000 रुपये ट्रांसफर किए। इंचार्ज हेडमास्टर ने प्रदीप सिंह के साथ मिलकर ठेकेदार के अकाउंट में अधिक पैसा जमा कराया। इस पैसे का तीनों ने मिलकर गबन कर लिया। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। यहां आपको बता दें कि प्रदीप सिंह ने भाजपा की तरफ से 2014 में गुलाबगढ़ से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वह इस समय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और घाटी में पार्टी का जाना-माना चेहरा माने जाते हैं।