3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंडः जमशेदपुर में माता-पिता की हत्या कर 13 साल की बेटी हुई फरार, खून से सने लाश के साथ हथौड़ा भी बरामद

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां 13 साल की एक लड़की ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी लड़की फरार है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 8 Aug 2022, 4:45 PM IST

police_investigation.jpg

Jamshedpur Husband Wife Brutally Murdered Alligation goes to Daughter

Double Murder in Jamshedpur: टाटानगरी के रूप में मशहूर झारखंड के जमशेदपुर में आज डबल मर्डर की एक घटना से सनसनी फैल गई। इस दोहरे हत्याकांड में मरने वालों की पहचान पति-पत्नी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस बीच शुरुआती जानकारी के अनुसार इस डबल मर्डर केस का आरोप मरने वालों की 13 साल की बेटी पर लग रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से वो फरार है।

जमेशदपुर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार टेल्को थाना क्षेत्र के मंडल बस्ती में स्थित एक घर में पति-पत्नी की लाश मिली। दोनों के शव खून से लथपथ थे। जब पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान मंडल बस्ती निवासी भूपेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है।


पुलिस ने बताया कि स्थानीयी लोगों से जानकारी मिली कि भूपेंद्र प्रसाद और सविता देवी अपनी 13 साल की बेटी के साथ मंडल बस्ती में रहा करते थे। पति-पत्नी दोनों मजदूरी का काम करते थे। किसी बात को लेकर उनके घर में अक्सर विवाद होते रहता था। हमलोग छानबीन में लगे हैं। घटना के बाद से भूपेंद्र की बेटी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।


स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी का शव खून से लथपथ अवस्था में उनके घर से बरामद किया गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक हथौड़ा भी बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि उसी हथौड़े से वारकर आरोपी लड़की ने माता-पिता की हत्या कर दी। सिटी एसपी विजय शंकर ने बताया कि हत्या के कारण का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है। फरार बेटी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद भी हत्या का राज खुलेगा।

यह भी पढ़ेंः झारखंडः पत्नी का गला घोंटा, 4 माह की बेटी को पैरों से कुचलकर मार डाला