पहाड़गंज इलाके का वीडियो, तीन मनचले गिरफ्तार-
बताया गया कि जापानी लड़की से बदसलूकी का यह मामला दिल्ली के पहाड़गंज इलाके का है। मामले में पुलिस ने जापानी एंबेसी को एक लेटर लिखा है, जिसमें आरोपी लड़कों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। लेकिन सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस इसकी जांच कर रही है। तीन लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।