घटना भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में मुसहरी के पास की है। बताया जा रहा है कि 19 कट्ठा के प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर गोली चलाई गई। घायलों में जमीन मालिक लाल बहादुर सिंह, उनकी पत्नी माधुरी, उनका बेटा वीर बहादुर और बेटे का दोस्त शरद उर्फ रवि शामिल है। सभी को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। शरद उर्फ रवि को मुंह में गोली मारी गई, जिससे उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिलीगुड़ी रेफर किया गया है।