9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड: रांची में हॉकी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, हत्यारों ने नारे भी लगाए

मैदान में हॉकी खिलाड़ी को गोलियों से भूना चार साल के लिए जेल में रह चुका था मृतक हॉकी खिलाड़ी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 3 Sep 2019, 12:33 PM IST

hatya file photo

नई दिल्ली। झारखंड से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। रांची के खूंटी थाना इलाके में एक हॉकी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद नारे भी लगाए। फिलहाल, पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, उलीडीह में हॉकी का टूर्नामेंट चल रहा था। इस प्रतियोगित में 28 साल का हॉकी खिलाड़ी अनुरंजन भी हिस्सा ले रहे थे। बताया जा रहा है कि मुकाबले के लिए अनुरंजन मैदान के बाहर इतंजार कर रहे थे।

अचानक 5 से 6 की संख्या में अपराधी मैदान के अंदर घुस गए। अपराधियों को देखकर अनुरंजन भागने लगे। लेकिन, अपराधियों ने उन्हें दबोच लिया। जब तक अनुरंजन खुश समझते अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया।

इसके बाद अपराधियों ने हवा में भी फायरिंग और नारे लगाते हुए निकल गए। इस हादसे में हॉकी खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें- फर्जी जाति मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम के बेटे अमित जोगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर, पुलिस ने केस दर्ज करते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि वारदात के पीछे किसका हाथ है। पुलिस का कहना है कि चार साल पहले एक हत्या के मामले में अनुरंजन जेल जा चुका था। फिलहाल, ज्यादा जानकारी का इतंजार है।