6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम
झारखंड: 25 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, 17 सुरक्षाकर्मियों की हत्या का मास्टरमाइंड
Play video

झारखंड: 25 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, 17 सुरक्षाकर्मियों की हत्या का मास्टरमाइंड

झारखंड के पलामू जिले में 25 लाख के इनामी नक्सली ने गुरुवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। यह इनामी नक्सील झारखंड समेत बिहार व छत्तीसगढ़ में सक्रिय था।
Google source verification

image

Mohit sharma

Sep 14, 2018

रांची। झारखंड के पलामू जिले में 25 लाख के इनामी नक्सली ने गुरुवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। यह इनामी नक्सील झारखंड समेत बिहार व छत्तीसगढ़ में सक्रिय था। पुलिस के अनुसार कमलेश गंझू उर्फ बिरसई नाम के इस नक्सली ने पलामू रेंज कमिश्नर मनोज कुमार के समक्ष सरेंडर किया। भाकपा-माओवादी कें उप कमांडर बिरसई के सरेंडर के समय उसकी पत्नी राजकुमारी भी वहीं मौजूद थी। आपको बता दें कि बिरसई 1993 में केवल 9 साल की उम्र में नक्सली ग्रुप में शामिल हो गया था। उसने बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। झारखंड के लातेहार में 2013 में मारे गए 17 सुरक्षाकर्मियों की घटना में भी उसका हाथ था। बिरसई लातेहार जिले में 44 मामले दर्ज हैं।