
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कठुआ और यूपी के उन्नाव में हुए गैंगरेप की आग अभी तक शांत भी नहीं हुई और जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक नाबालिक से दुष्कर्म का नया मामला सामने आया है।
टीचर की हैवानियत,गर्भपात कराने लिए ले गया अस्पताल
बारामूला में एक नाबालिक छात्रा से रेप के मामले में सरकारी स्कूल के एक टीचर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि घटना कुछ दिन पहले की है लेकिन मामला सबके सामने तब आया जब नाबालिक लड़की गर्भवती हो गई और आरोपी टीचर लड़की का गर्भपात कराने के लिए उसे पाटन स्थित अस्पताल लेकर गया।
डाॅक्टरों ने बुलाया घरवालों को
अस्पताल में जब डाॅक्टरों ने आरोपी से पूछताछ की तो वो टाल-मटोल करने लगा। जिससे डाॅक्टरों को शक हुआ और उन्होंने लड़की के घरवालों से बात की। पता लगने पर लड़की के पिता तुरंत अस्पताल पहुंचे और पुलिस को खबर दी।
11 वीं क्लास की छात्रा है पीड़िता
बता दें कि पीड़िता 11 वीं क्लास की छात्रा है और उसी स्कूल में पढ़ती जहां पर आरोपी टीचर है। बारामूला के पुलिस अधिक्षक ने बताया कि आरोपी की पहचान शिराज जारगर के रूप में हुई है। जिसे केस दर्ज होने के अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
आरोपी के खिलाफ दो मामले दर्ज
आरोपी के खिलाफ रेप के लिए धारा 376 और घारा 315 के तहत केस दर्ज किया गया है।
पहले भी हुआ था ऐसा ही मामला
गौरतलब है कि पहले भी जम्मू-कश्मीर के रामबन में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जिसमें एक 14 साल की बच्ची से रेप हुआ और उसने उसका मामला भी तब सामने आया जब उसने एक बच्ची को जन्म दिया। लड़की की मां ने मामला दर्ज कराया और आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।
Published on:
01 May 2018 02:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
