पुलिस को यह रकम प्लास्टिक के बड़े कंटेनर में भरे कबाड़ के नीचे रखे एक सूटकेस में मिली। सामान्यतौर पर कोई व्यक्ति इस कबाड़ के भीतर ऐसे रकम छिपाई जा सकती है, सोच भी नहीं सकता। इतनी बड़ी रकम बरामद होने के बाद पुलिस अलग-अलग थ्योरी पर काम करने में जुट गई है। इसमें स्वतंत्रता दिवस से पहले इतनी बड़ी रकम पहुंचने का मकसद, आतंकी गतिविधियों के लिए हवाला की रकम, म्यांमार से मानव तस्करी, ड्रग्स, चोरी या पड़ोसी मुल्क से की जा रही फंडिंग जैसे मामले हो सकते हैं।