1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुग्राम गोलीकांड: चश्मदीद ने बयां की घटना की पूरी कहानी, बताया गालियां देते हुए कुछ बड़बड़ा रहा था बॉडीगार्ड

गोली मारने के बाद जज की पत्नी रितु को कई बार पैसे से ठोकर मारते हुए गाली देरा था बॉडीगार्ड महिपाल यादव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 14 Oct 2018, 12:43 PM IST

gurugram

गुरुग्राम गोलीकांड: चश्मदीद ने बयां की घटना की पूरी कहानी, बताया गालियां देते हुए कुछ बड़बड़ा रहा था बॉडीगार्ड

नई दिल्ली। बड़े पदों पर तैनात अधिकारियों को सरकार की तरफ से सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड मिलते हैं। लेकिन जब सुरक्षा के लिए तैनात ये गनर ही मौत का कारण बन जाए तो इससे बुरा क्या होगा। कोई भी बड़ा अधिकारी या नेता सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड लेने से पहले दस बार सोचेगा। लेकिन जज कृष्ण कांत का परिवार अब इन बातों को ध्यान में रखने लिए नहीं रहा। गुरुग्राम में दिनदहाड़े हुए इस गोलीकांड में जज की पत्नी रितु की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं बेटा गंभीर रुप से घायल है। लेकिन जब यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया मार्केट में हुई वहां एक व्यक्ति मौजूद था, जिसने शुरू से अंत तक इस पूरी घटना को अपनी आंखों से देखा और पुलिस को भी सूचित किया। वैसे तो वहां कई लोग मौजूद थे और कईयों ने इस घटना को घटीत होते देखा लेकिन जो बातें इस शख्स ने बताई वह और भी चौंका देने वाली हैं।

यह भी पढ़ें-#MeToo: विदेश दौरे से दिल्‍ली लौटे एमजे अकबर ने मीडिया से कहा- बाद में दूंगा जवाब

गोली मारने से पहले महिला को मारे कई थप्पड़

अमित नाम के इस व्यक्ति ने गोलीकांड के पहले जो कुछ हुआ और अन्त में जो हुआ ये सब अपनी आंखों से देखा था। उन्होंने बताया कि वह घटना वाली जगह पर दिल्ली से कुरियर लेकर पहुंचे थे। उन्हें भुख लगी थी, वह छोले कुल्चे खाने के लिए अति व्यस्त उस मार्केट में रुके थे। छोले-कुल्चे खाने के दौरान उन्होंने देखा कि एक सिपाही सीढ़ियों से काफी तेजी से ऊपर जा रहा था। उन्होंने इससे पहले उस सिपाही महिपाल यादव को वहीं पर आसपास पैदल घूमते देखा था। अमित ने बताया कि कुल्चे खाने के बाद जैसे ही वह सड़क के दूसरी ओर पहुंचे तो उन्हें किसी के चिखने की आवाज आई। आवाज सुनते ही वह आसपास देखने लगे। इसी दौरान उन्होंने देखा की एक पुलिसकर्मी महिला को थप्पड़ मारे जा रहा था। उसने महिला को लगभग 3-4 बार थप्पड़ मारे। अमित ने बताया कि वह इतने पर ही नहीं रूका वह महिला के बाल तक खींचने लगा। देखते ही देखते तेज गोली चलने की आवाज आई। उसने देखा कि उस पुलिसकर्मी ने महिला को दो गोली मारी। गोली लगने की वजह से महिला दर्द से छटपटाते हुए नीचे गिर गई।

बड़बड़ाते हुए गालियां दे रहा था गनर

इसके बाद पुलिसकर्मी पीछे घूमा और महिला के साथ खड़े उसके बेटे से भी हाथापाई करने लगा। इसी दौरान बॉडीगार्ड ने पिस्टल से उसे भी सिर पर गोली मार दी। पुलिसकर्मी ने लड़के को एक के बाद एक तीन गोली मारी, जिसके बाद वह नीचे गिर गया। अमित ने आगे बताया कि दोनों को गोली मारने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी कार को पीछे करके लाया। इसके बाद वह लड़के को खींचकर कार में डालने लगा। दो बार नामकाम कोशिश करने के बाद उसने लड़के को वहीं छोड़ दिया। अमित के मुताबिक इस दौरान वह लगातार कुछ बड़बड़ा रहा था और गालियां दे रहा था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि वहां से फरार होने से पहले उसने जज की पति को दो तीन बार पैर से ठोकर मारी और गालियां दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। लगभग 10 से 12 मिनट के बाद पुलिस वहां पहुंच गई।