जांच दल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) बीजू जॉर्ज जोसफ के नेतृत्व में गठित किया गया है। इसमें महानिरीक्षक (सीआइडी-सीबी) राजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक (एसओजी) गौरव यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (करौली) किशोर बुटोलिया, एसीपी (जोधपुर पश्चिम) चक्रवर्ती सिंह तथा सीओ सदर (भीलवाड़ा) रामचंद्र शामिल हैं। जांच दल को अपनी रिपोर्ट एक माह में डीजीपी को सौंपनी है। उल्लेखनीय है कि तीनों स्थानों पर हुई घटना को लेकर दर्ज आपराधिक प्रकरणों की जांच इससे पृथक रहेगी।