9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्राइम
कठुआ गैंगरेप मामले में मौका मुआयना करेगी बार काउंसिल भेजेगा 5 सदस्यीय समिति
Play video

कठुआ गैंगरेप मामले में मौका मुआयना करेगी बार काउंसिल भेजेगा 5 सदस्यीय समिति

बीसीआई समिति जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ शहर का दौरा करेगी और नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करेगी।

Google source verification

image

Mohit sharma

Apr 15, 2018

नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की पांच सदस्यीय समिति जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ शहर का दौरा करेगी और नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करेगी। बीसीआई अध्यक्ष मनन मिश्रा ने रविवार को कहा कि इसके लिए वह 19 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय से वक्त देने की मांग करेंगे। तथ्य का पता लगाने वाले दल में पूर्व बीसीआई अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, बीसीआई सहअध्यक्ष एस. प्रभाकरण, रामचंद्र जी. शाह, उत्तराखंड बार काउंसिल की सदस्य रजिया बेग और वकील नरेश दीक्षित शामिल हैं। मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि टीम राज्य का दौरा करेगी और जम्मू व कठुआ के बार संघ के पदाधिकारियों से मिलेगी। साथ ही वह पीड़ित के परिवार और आम लोगों से मुलाकात करेगी और पता लगाएगी कि वास्तव में क्या हुआ था।