30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल में नरबलि : घर में धन-संपत्ति आए, इसलिए डॉक्टर दंपती ने दो महिलाओं की दे दी बलि, ऐसे हुए गिरफ्तार

केरल के पथानामथिट्टा जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां घर में पैसा आए, इसलिए एक डॉक्टर दंपती ने दो महिलाओं की बलि दे दी। दोनों महिलाएं दो दिन के अंतराल में लापता हुई थी। पुलिस छानबीन में नरबलि की जानकारी सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 11 Oct 2022, 3:38 PM IST

231.jpg

Kerala Two women killed in human sacrifice in Thiruvalla, Couple Arrested

केरल की गिनती देश के सबसे शिक्षित राज्यों में होती है। लेकिन इसके बाद ही यहां से जादू-टोना और अंधविश्वास का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हरकोई हैरान है। दरअसल केरल के पथानामथिट्टा जिले से नरबलि का एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के पथानामथिट्टा के तिरुवल्ला में रहने वाले डॉक्टर दंपती ने दो महिलाओं की बलि दे दी। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है। दिल दहला देने वाली इस घटना में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार घर में पैसा आए, इसलिए तिरुवल्ला के दंपती ने दो महिलाओं की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सी.एच. नागराजू ने बताया कि अंधविश्वास में दो महिलाओं को मार दिया गया और उन्हें दफना दिया गया। उन्होंने कहा, दो महिलाओं की हत्या को एक अनुष्ठान मानव बलि के हिस्से के रूप में अंजाम दिया गया था।


पुलिस आयुक्त ने बताया कि पिछले महीने दो महिलाएं सदिग्ध रूप से गायब हो गई थी। जिसकी शिकायत पुलिस को मिली। जिसके बाद छानबीन के दौरान पुलिस जांच शिहाब नामक एक शख्स के पास पहुंची। शिहाब ने ही दोनों महिलाओं को बुलाया था। जिसके बाद से वो लापता थी। पुलिस ने शिहाब को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो नरबलि की जानकारी सामने आई।

यह भी पढ़ें - खुदाई में एक साथ मिले 140 बच्चों के शव, महा नरबलि की जगह पर मिली ऐसी अजीब चीजें


शिहाब के बयान पर पुलिस ने एक दंपती को हिरासत में लिया है। जिनकी पहचान डॉक्टर भगवल सिंह और उनकी पत्नी लैला के रूप हुई। दोनों पठानमथिट्टा जिले के अरनमुला के पास अपने घर में एक मसाज सेंटर चलाते हैं। इन दोनों का मानना था कि नरबलि देने से उनके घर में धन-संपत्ति आएगी। इसलिए दो महिलाओं की गला काटकर हत्या कर दी और फिर शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने बताया कि महिला का शव निकाला जाएगा और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।


आरोपी दंपति ने पूछताछ में बताया कि आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए उन्होंने मानव बलि दी थी। बताया गया कि 27 सितंबर को 50 वर्षीय महिला के लापता होने की सूचना एनार्कुलम पुलिस को दी गई। कॉल डिटेल्स की जांच में पुलिस ने पाया कि महिला एक एजेंट शिहाब के संपर्क में थी। फिर 27 सितंबर को एनार्कुलम के उसी इलाके से एक और महिला भी लापता हो गई थी। वह भी शिहाब के संपर्क में थी। दोनों की भगवल सिंह और उसकी पत्नी ने लैला ने बलि दे दी।