20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल: नन से रेप के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 दिन तक हुई पूछताछ

केरल नन के साथ 2014 से वर्ष 2016 के बीच 14 बार दुष्कर्म के आरोपी रोमन कैथोलिक डायोसिस के बिशप फ्रैंको मुलक्कल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
Kerala Nun Rape Case

बिहार: मुंडेश्वरी धाम मंदिर की वेबसाइट लॉन्स, अब ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

नई दिल्ली।केरल नन के साथ दुष्कर्म के आरोपी रोमन कैथोलिक डायोसिस के बिशप फ्रैंको मुलक्कल को पुलिस गिरफ्तार कर कर लिया है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद कोच्चि पुलिस ने उनका सरकारी अस्पताल में मेडिकल टेक्ट करवाया है। गिरफ्तारी के बाद चर्च ने भी एक बयान जारी कर कहा है कि उन्हें कानून पर भरोसा है। पिछले 13 दिनों से नन मुलक्कल की गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। केरल की एक नन ने मुलक्कल पर 2014 से 2016 के बीच लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले का खुलासा होने के बाद से वे फरार हो गए थे।

गिरफ्तारी के 24 घंटे के अंदर होगी : एसपी

आरोपी बिशप से पुलिस ने बुधवार (19 सितंबर) को पूछताछ शुरू की। पूछताछ से पहले शीर्ष पुलिस अधिकारियों पुलिस महानिरीक्षक विजय साखरे, कोट्टयम के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर और पुलिस उपाधीक्षक के. सुभाष ने कोच्चि के आईजी कार्यालय में बैठक की। तीन दिन की पूछताछ के बाद एसपी कहा कि शुक्रवार की रात तक हम फ्रैंको को गिरफ्तार कर लेंगे और 24 घंटे के अंदर कोर्ट में पेश कर देंगे।

JK: 3 पुलिसकर्मियों की हत्या पर बोले राज्यपाल मलिक, ऐसी आतंकी हरकतों को न दें तूल, जल्द लेंगे बदला

पद से हटाए गए तो बोले- भगवान करेगा न्याय

इससे पहले आरोपी मुलक्कल ने जांच पूरी होने तक पद से हटा दिया गया था। पद से हटाए जाने पर फैंक्रो ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो उसके और पीड़ित नन के लिए दुआ करें...ताकि दैवीय हस्तक्षेप उनके दिल में परिवर्तन ला सके...और सच्चाई सामने आ सके। बिशप फ्रैंको ने डिप्टी बिशप को पदभार सौंपने से पहले कहा कि वह सबकुछ भगवान के ऊपर छोड़ रहे हैं। इसलिए जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक उनके स्थान पर मैथ्यू कोक्कणम प्रांत के बिशप होंगे। मुलक्कल खुद को लगातार निर्दोष बताते हैं और झूठे केस में फंसाने की बात कह रहे हैं।

कार्यवाहक सीएम ने कहा- सही दिशा में चल रहा जांच

कार्यवाहक मुख्यमंत्री ई.पी. जयराजन ने मीडिया से कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा ही पीड़िता के साथ रही है और जिसने भी गलत किया है, उसे इसका अंजाम भुगतना होगा। केरल उच्च न्यायालय ने 18 सितंबर को बिशप फ्रैंको मुलक्कल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया और सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तारीख निर्धारित कर दी। अदालत ने राज्य सरकार से एक हलफनामा दाखिल करने के लिए भी कहा है।

नन ने लगाया 14 बार यौन उत्पीड़न का आरोप

केरल पुलिस अधिकारियों के एक दल ने एक जुलाई को को यौन उत्पीड़न मामले में एक कैथलिक नन का बयान दर्ज किया। नन ने एक बिशप पर लगातार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उप पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में पुलिस दल ने कोट्टायम के समीप कुराविलांगड स्थित एक कान्वेंट में नन का बयान दर्ज किया। नन ने आरोप लगाया है कि पंजाब के जालंधर के रोमन कैथलिक डाइअसिस के बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने वर्ष 2014 से वर्ष 2016 के बीच 14 बार उनका यौन उत्पीड़न किया। बिशप ने इन आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा है कि उन्हें नन के खिलाफ कार्रवाई करने के कारण फंसाया जा रहा है। मुलक्कल ने अपनी सफाई में उस वक्त कहा था कि यह समस्या 2016 में तब शुरू हुई जब उन्हें नन के खिलाफ एक शिकायत पर कार्रवाई की।