नन ने बिशप पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2014 से 2016 के बीच कई बार उससे बलात्कार किया, लेकिन मुलक्कल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ये मुझे फंसाने की साजिश है, जिसका उद्देश्य नन के खिलाफ मिली कई शिकायतों पर उनके द्वारा की गई कार्रवाई का बदला लेना है। इस बीच कोट्टायम के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने कहा है कि बिशप से पूछताछ आज समाप्त हो सकती है। पुलिस ने अपराध शाखा कार्यालय के अंदर और आस पास सुरक्षा कड़ी कर दी है।