6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंदूकबाज किन्नरः चलती ट्रेन में महिला यात्री ने पैसा देने से मना किया तो कनपटी पर बंदूक सटा लूट लिए रुपए

ट्रेनों में यात्रियों से पैसा मांगने वाले किन्नर अब अपने पास बंदूक भी रखने लगे हैं. मुबंई में एक किन्नर ने महिला यात्री की कनपटी पर बंदूक सटाकर रुपए लूट लिए.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 26 Apr 2022, 12:01 PM IST

17_11_2016-kinnar.jpg

नई दिल्ली. रेल यात्रा के दौरान हम सभी का सामना कभी न कभी किन्नरों से हुआ ही होगा. सलामती और समृद्धि की दुआ देते हुए ये किन्नर यात्रियों से पैसा मांगते है. ऐसी मान्यता है कि किन्नर की दुआ रंग भी लाती है. लेकिन मुंबई से एक ऐसा मामला सामने आया है जो किन्नरों के प्रति आपकी धारणा को बदल देगी. दरअसल मुंबई पुलिस ने एक किन्नर को गिरफ्तार है, इस किन्नर पर आरोप है कि उसने चलती ट्रेन में महिला यात्री की कनपटी पर बंदूक सटाकर रुपए लूट लिए.

बोरीवली जीआरपी की टीम ने प्रफुल पांचाल नामक उक्त किन्नर को गिरफ्तार किया है. बोरीवली जीआरपी के सीनियर पीआई अनिल कदम ने बताया कि महिला यात्री की शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी किन्नर को गिरफ्तार किया गया. आरोपी किन्नर खार का रहने वाला है. उसने पहले ही चाकू दिखाकर यात्री के साथ लूटपाट की थी. उस मामले में भी प्रफुल को हवालात की हवा खानी पड़ी थी.

गोरेगांव स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था आरोपी किन्नर

घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि 22 अप्रैल की सुबह एक महिला यात्री दादर फूल मार्केट से फूल खरीदकर लोकल ट्रेन से वसई जा रही थी. गोरेगांव में उसी ट्रेन में आरोपी किन्नर भी चढ़ा. ट्रेन में चढ़ते ही किन्नर ने यात्रियों से पैसे मांगने शुरू कर दिए. जब उस महिला यात्री के पास किन्नर पहुंचा तो महिला ने पैसे देने से मना कर दिया. इसके बाद किन्नर ने बंदूक निकाली और महिला की कनपटी पर सटाकर उससे चार हजार रुपए लूट लिए.

आरोपी किन्नर ने पहले भी कई यात्रियों से की थी लूटपाट

महिला यात्री को लूटने के बाद किन्नर आगे निकल गया. जिसके बाद महिला यात्री ने जीआरपी हेल्पलाइन नंबर 1512 पर कॉल कर घटना की जानकारी जवानों को दी. शिकायत मिलने के बाद जीआरपी ने अपनी छानबीन शुरू की. सीसीटीवी फुटेज देखकर किन्नर की पहचान की गई. फिर उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है. आरोपी ने यह भी बताया कि इससे पहले भी कई यात्रियों के साथ लूटपाट की है.