
नई दिल्ली। शिमला के बहुचर्चित कोटखाई गैंगरेप एंड मर्डर मामले में दिनों-दिन नए मोड़ सामने आ रहे हैं। मामले में बुधवार को हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने सीबीआई की रिपोर्ट पर आपत्ति जताई और केस की अगली सुनवाई 8 मई को तय कर दी गई है
साथ ही हिमाचल हाईकोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया है कि वो मामले पर एक नया एफिडेविट फाइल करे। बता दें कि कोर्ट ने 29 मार्च को सीबीआई से 25 अप्रैल तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए थे। वहीं सीबीआई ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था और उसेस पूछताछ की थी। सीबीआई ने पूछताछ के आधार पर ही चार अन्य लोगों से भी पूछताछ की।