11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब: छात्रा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर लगाए यौन शोषण के आरोप, बलात्कार का भी किया प्रयास

शिकायत राज्य के पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई है।
2 min read
Google source verification
POLICE

पंजाब: छात्रा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर लगाए यौन शोषण के आरोप, बलात्कार का भी किया प्रयास

अमृतसर। पंजाब के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर एक छात्रा ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। 26 वर्षीय छात्रा कानून की पढ़ाई कर रही है। पुलिस अधिकारी पर आरोप है कि वह छात्रा को फोन कर यौन संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। साथ ही खतरनाक नतीजे भुगतने की धमकी भी दे रहा था। छात्रा ने पंजाब पुलिस में सहायक महानिरीक्षक (एआइजी) पद पर तैनात इस शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

आरोपी बार-बार कर रहा था फोन
खबरों के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि सहायक पुलिस महानिरीक्षक गत तीन महीने से छात्रा को फोन कर रहे थे और शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दे रहा था। होशियारपुर जिले की निवासी पीड़िता महिला शादीशुदा बताई जा रही है। छात्रा ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस अधिकारी ने अमृतसर के एक होटल में उसके साथ रेप करने की भी कोशिश की। पीड़िता ने बताया है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उसकी मां को जानता है। छात्रा ने अमृतसर पुलिस आयुक्त के दफ्तर में शिकायत दर्ज कराई है। अमृतसर पुलिस आयुक्त एस एस श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई के लिए शिकायत राज्य के पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई है। अब देखने होगा कि विभाग अपने अधिकारी पर क्या एक्शन लेता है।

हैदराबाद: लड़की ने किया दलित युवक से प्रेम विवाह, नाराज पिता ने काट दिए बेटी के हाथ

पहले भी लगते रहे हैं आरोप

बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर पहले भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगते रहे हैं। बता दें कि हाल ही में हरियाणा में कार्यरत 28 वर्षीय महिला आईएएस अधिकारी ने अपने वरिष्ठ अफसर पर यौन उत्पीड़न गंभीर आरोप लगाया था। महिला अधिकारी ने घटना की जानकारी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक देते हुए पोस्ट में लिखा था-उनके बॉस ने 22 मई को अपने कार्यालय में बुलाया और धमकाया भी।