14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्राइम
Video: वकीलों का फूटा गुस्सा, नाबालिग से बलात्कार के 18 आरोपियों की अदालत में कर दी पिटाई
Play video

Video: वकीलों का फूटा गुस्सा, नाबालिग से बलात्कार के 18 आरोपियों की अदालत में कर दी पिटाई

नाबालिग जिस अपार्टमेंट में रहती थी वहीं सभी आरोपी सिक्योरिटी गार्ड, इलेक्ट्रीशियन और लिफ्ट ऑपरेटर का काम करते थे।

Google source verification

चेन्नई। यहां की महिला अदालत में एक अजीब ही वाकया देखने को मिला जब कानून के पैरोकारों यानी वकीलों ने बलात्कार को आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। वकीलों का गुस्सा महिला अदालत में ही फूट गया। 18 आरोपियों के साथ वकीलों ने जमकर मार पिटाई की है। ये पूरा मालमा कैमरे में भी कैद हुआ है। उल्लेखनीय है कि 18 लोगों पर 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोप हैं। आरोप है कि 18 लोगों ने नाबालिग के साथ करीब 7 महीनों तक दुष्कर्म किया। नाबालिग दिव्यांग हैं, उसे सुनने में समस्या है। आरोपियों पर तमिलनाडु पुलिस ने पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि नाबालिग जिस अपार्टमेंट में रहती थी वहीं सभी आरोपी सिक्योरिटी गार्ड, इलेक्ट्रीशियन और लिफ्ट ऑपरेटर का काम करते थे। बच्ची को कथित रूप से बेहोश की दवाइयां और नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई जाती थीं। पुलिस का कहना है कि उसे ब्लैकमेल भी किया जा रहा था। बाद में जब इन्हें कोर्ट ले जाया गया तो वहां पर आरोपियों की पिटाई की गई।