याचिका में शादी का जिक्र क्यों नहीं: कोर्ट
अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने निकट भविष्य में शादी करने की इच्छा व्यक्त नहीं की है। ना ही उन्होंने यह बताया कि वे कितने समय से लिवइन रिलेशनशिप में हैं। याचिका में कहीं पुलिस के आने या उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाने का भी जिक्र उदाहरण नहीं दिया। अंतरधार्मिक जोड़े ने केवल आरोपों के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाया है, जो किसी दलील से प्रमाणित नहीं हुआ है। बेंच ने ये भी कहा कि अगर माता-पिता को पता चलता है कि उनका बेटा या बेटी शादी के उद्देश्य से भाग गए हैं, जो नाबालिग हों तो वे कदम उठाने के लिए स्वतंत्र हैं। इससे उनको मना नहीं कर सकते हैं।