शादी का झांसा देकर की थी सगाई
दरअसल, युवक ने दो - दो जाली आधार कार्ड बनाए और युवती को अपने प्यार में फंसाकर सगाई कर ली। कुछ दिन बाद युवती को शख्स के बारे में पता चला तो, पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। आरोपी ने इंस्ताग्राम लक्की नाम से आई डी बनाई और खुद को वकील बताया था। बीते 10 अक्टूबर को दोनों की सगाई भी हो गई। इसके बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी का नाम मोहम्मद सालिक है। यही नहीं, आरोपी के छोटे भाई ने भी नाम बदलकर उसकी छोटी बहन से दोस्ती गांठी।